Yesterday, on Friday, O.P. Choudhary—MLA from Raigarh and Finance Minister of Chhattisgarh—inaugurated a shed at the Shankar Temple in Naya Garhi.

1000000321 6
0-2160×3840-0-0#

नए गढ़ी शंकर मंदिर के शेड का हुआ लोकार्पण, पार्षद अमित शर्मा की मेहनत लाई रंगरायगढ़। शुक्रवार को रायगढ़ शहर में नए गढ़ी शंकर मंदिर परिसर में निर्मित शेड का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।मंदिर परिसर में शेड निर्माण से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षद अमित शर्मा के प्रयासों की सराहना की। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण की मांग और प्रयास किए जा रहे थे, जिसका परिणाम अब सामने आया है।लोकार्पण कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम की महापौर, सभापति, एल्डरमैन, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड को महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जरूरतों और मांगों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के बीच आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *