Muslim National Forum – Student and Youth Cell, Chhattisgarh.

1000001016 3

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहम्मद फैज खान जी के रायपुर आगमन के अवसर पर संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा छात्र एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहम्मद फैज खान जी के आह्वान पर 24 अगस्त 2026, दिन सोमवार को रायपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित की जा रही है।इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला संयोजक, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जिला स्तर पर संगठन विस्तार, छात्र एवं युवा गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।स्थान: दुर्गा कैफे, पचपेड़ी नाका, रायपुरसमय: दोपहर 12:00 बजेदिनांक: 24 अगस्त 2026, सोमवारसभी जिला संयोजकों एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर रायपुर पहुंचकर बैठक में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।“संगठन मजबूत – युवा सशक्त – राष्ट्र समर्पित”श्री मोहम्मद फैज खान जीराष्ट्रीय संयोजकमुस्लिम राष्ट्रीय मंच – छात्र एवं युवा प्रकोष्ठप्रांत संयोजकछत्तीसगढ़मुस्लिम राष्ट्रीय मंच – छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *