Headlines

रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और हज कमेटी अध्यक्ष का भव्य स्वागत, रैली में उमड़ा जनसैलाब

रायगढ़। आज रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मकमूर खान जी एवं छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग जी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों के स्वागत के लिए शहर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और भव्य रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की।रैली के दौरान रायगढ़ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में सिख समाज की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस सहभागिता ने कार्यक्रम को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाला बना दिया।स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कार्यालय में कार्यकर्ताओं के परिचय एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री रविंद्र भाटिया जी का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।रायगढ़ में आयोजित इस स्वागत समारोह ने राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक समरसता की एक सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत की। विभिन्न समाजों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि आपसी सहयोग, सम्मान और भाईचारे से किसी भी आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती और समाज के बीच बेहतर समन्वय की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *