
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मकमूर खान जी एवं छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग जी का आज रायगढ़ आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे उनका आत्मीय स्वागत किया गया।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के रायगढ़ विभाग संयोजक सैय्यद इफ्तेखार (चिंटू साबरी) एवं जिला सहसंयोजक नियाज खान ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और कृषि परंपरा का सम्मान करते हुए अतिथियों को उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की गईं।इस स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आपसी सद्भाव और अतिथि सत्कार की परंपरा का संदेश दिया गया। धान की बालियां भेंट करना प्रदेश की कृषि संस्कृति और किसानों के महत्व को सम्मान देने का प्रतीक रहा।रायगढ़ प्रवास के दौरान अतिथियों से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों एवं सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा का अवसर भी मिला। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके रायगढ़ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
