मितानिन दिवस पर वार्ड क्रमांक 9 में सम्मान समारोह, पुष्पवर्षा कर किया गया सम्मानित

रायगढ़। मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 8, 9 एवं 10 की सभी मितानिन बहनों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री अमित शर्मा जी ने मितानिन बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सभी मितानिन बहनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 9 के पूर्व पार्षद श्री सरवन सिदार, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के रायगढ़ विभाग संयोजक सैयद इफ्तेखार चिंटू साबरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री सचिन सारथी, सैयद साबिर, शालू सिंह राज, श्री विनोद, श्री लक्ष्मण यादव सहित वार्ड की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम सम्मान, उत्साह और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *