
रायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 9 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सरवन सिदार एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के रायगढ़ विभाग संयोजक चिंटू साबरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।निर्माणाधीन सड़क पप्पू भाई के मकान से मरहूम बलायत भाई के मकान तक बनाई जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। सड़क एवं नाली निर्माण से मोहल्लेवासियों को आवागमन तथा जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।भूमि पूजन कार्यक्रम में मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और निर्माण कार्य को लेकर खुशी जताई। कार्यक्रम में एडवोकेट असलम भाई, केशव सारथी, रोशन यादव, राहुल संडे, काशी व लकड़ा भाई सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया।
