रायगढ़ में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

1000000768

रायगढ़ में आज 15 अगस्त को देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न दलों ने अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन किया।समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह के बाद मंत्री श्री चौधरी कारगिल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इसके बाद मंत्री श्री चौधरी ने रामपुर के समीप पहाड़ी क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नए गार्डन का दौरा किया। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने देशभक्ति, शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *