The grand tricolor journey between the rain in Raigad

रायगढ़, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ शहर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नटवर स्कूल परिसर से हुई, जिसमें रायगढ़ के विधायक, महापौर, श्री जीवर्धन चौहान जी श्री, गुरपार सिंह भल्ला,, जी नगर निगम के पार्षद एवं एल्डरमेन, शासकीय कर्मचारी, स्काउट-गाइड के बच्चे, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रध्वजों से रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए। यात्रा के दौरान बारिश होती रही, लेकिन खराब मौसम भी लोगों के उत्साह और जोश को कम नहीं कर सका। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे।नटवर स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिंधूर पार्क रायगढ़ पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजन ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *