रायगढ़ वार्ड नंबर 8 में मंगल भवन का भूमि पूजन

1000005145
0-3936×1728-0-0#
1000005109
0-3936×1728-0-0#

रायगढ़। 11 नवंबर को रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी के करकमलों से मंगल भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मंगल भवन के निर्माण से वार्डवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का वार्ड में भव्य स्वागत किया गया। बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राथू गुप्ता जी, एल्डरमैन श्री सुनील थवाईत एवं श्री मनीष गांधी, वार्ड नंबर 9 के पार्षद श्री अमित शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास केड़िया, महिला नेत्री श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती शोभा शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव, श्रीमती पंकजलता सहित युवा नेता लक्ष्मण यादव, शैलेश सिंह राज, भुवनेश्वर साहू, संजीत जी एवं छोटू यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री बलबीर शर्मा, रायगढ़ अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री सुरेश गोयल तथा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के रायगढ़ विभाग संयोजक सैयद इफ्तेखार चिंटू साबरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।पूरे कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 8 की पार्षद श्रीमती ज्योति यादव के नेतृत्व में किया गया। मंगल भवन निर्माण की सौगात मिलने से वार्डवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *