

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर में मां दुर्गा के आगमन को लेकर भव्य रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न प्रकार के बाजे-गाजे, आकर्षक झांकियों और धमाल की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पावर जोन की धुन पर माता की सेवा में गाए जा रहे भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। चारों ओर नवरात्रि का खुशनुमा माहौल देखने को मिला।रैली में विशेष रूप से मधुबन क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। माता-बहनों, भाइयों और युवाओं की भारी भीड़ ने पूरे आयोजन को भव्य बना दिया। भक्तों ने जय माता दी के जयकारों के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 9 के पार्षद अमित शर्मा ने रैली में शामिल श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही लोगों को पानी पिलाकर सेवा और सहयोग का परिचय दिया।मां दुर्गा के आगमन पर निकली इस भव्य रैली ने रायगढ़ में नवरात्रि की खुशियों और धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया। पूरा शहर माता रानी की भक्ति में सराबोर नजर आया।
